बेगुसराय, दिसम्बर 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत जिले के सभी अनुसूचित जाति टोलों से प्राप्त लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया है। ताकि लाभुकों को योजना से लाभान्वित किया जा सके। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभुकों को राशन कार्ड निर्गत की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक विशेष कैंप का आयोजन प्रत्येक पंचायत मुख्यालय स्तर पर किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी मनोज अग्रवाल ने सभी पात्र परिवारों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर कैंप में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें। ताकि उन्हें समय पर लाभ प्राप्त हो सके। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से संबंधित लंबित आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन के...