प्रयागराज, जनवरी 31 -- राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान महिला (कटरा) में शनिवार से योग सत्र की शुरुआत की गई। यह सत्र 28 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षकों ने छात्राओं को योगासन, प्राणायाम और ध्यान के महत्व की जानकारी दी। प्रचार्य जय शिव शर्मा ने बताया कि योग सत्र का उद्देश्य छात्राओं की शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है, ताकि वे तनावमुक्त रहकर प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...