औरैया, फरवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) एवं फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय तुर्कीपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने किया। कार्यक्रम के तहत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को जनपद के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोलियां दी जा रही हैं। जो बच्चे किसी कारणवश दवा खाने से छूट जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को दवा अवश्य दिलवाएं, इससे पेट के कीड़े खत्म होते हैं और बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.