औरैया, फरवरी 9 -- सहार, संवाददाता। बीआरसी सहार पर सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा एमआर (खसरा-रूबेला) विशेष टीकाकरण अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नोडल अध्यापकों को अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान एनडीडी कार्यक्रम के अंतर्गत दवा वितरण की प्रक्रिया, रिपोर्टिंग प्रपत्रों का प्रयोग तथा प्रचार-प्रसार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि 10 फरवरी को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों को आंतों के कृमि संक्रमण से बचाकर उनका स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना है। डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क एल्बेंडाजोल टैबलेट...