रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- रुद्रपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय आवास विकास में बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई और साथ ही निशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण भी किया। डीएम ने कहा कि बच्चों को कृमि नाशक दवा देना बेहद आवश्यक है, क्योंकि कृमि संक्रमण उनके शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा डालता है। उन्होंने कहा कि कृमि के कारण बच्चों को पौष्टिक तत्वों की कमी हो सकती है। एल्बेंडाजोल की गोली से बच्चों को एनीमिया से बचाव, मानसिक तनाव से राहत और बेहतर विकास में मदद मिलती है। उन्होंने कहा जिले में सभी सरकारी व निजी स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षकों की निगरानी में यह दवा वितरित की जाए। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि 1 से 2 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल 400 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.