देहरादून, अक्टूबर 7 -- पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से जनपद में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 1,924 सरकारी स्कूलों ,364 निजी विद्यालयों ,1,857 आंगनब़ाड़ी व 38 व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के माध्यम से 1 से 19 आयु वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल खिलाई जायेगी। विद्यालय और आगंनबाड़ी केन्द्रों में दवा खाने से छूट गये बच्चों को 15 अक्टूबर को मॉप अप डे पर दवा खिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जनपद में कुल 1,48,364 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जायगी। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर दवा वितरण के साथ ही ब्लॉक स्तर पर सभी स्कूल प्रबंधन आगंनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण के साथ ही आवश्यक कार्यवाहियां पूर्ण की जा चुकी हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.