बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति, पीएसआई इंडिया और केनव्यू के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित डायरिया से डर नहीं अभियान के तहत बच्चों को पेट के कीड़ों से होने वाले दुष्प्रभावों और उनकी रोकथाम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें सही उत्तर देने वाले पांच विद्यार्थियों आराध्या, नेहा, निष्ठा, पार्थ और संकल्प को सम्मानित किया गया। पीएसआई इंडिया की ओर से शशांक दुबे एवं दानिश वर ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर विनय कुमार, दिग्विजय, शालू, सुभाषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.