कौशाम्बी, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारम्भ डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बबुरा से किया। उन्होंने पढ़ने वाले बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाया और उनसे संवाद करते हुए खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर आमजन को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का उद्देश्य एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इस अभियान में सभी की सहभागिता आवश्यक है। यह भी बताया कि जिले के कड़ा, कौशाम्बी, मंझनपुर, मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.