लखीसराय, दिसम्बर 16 -- कजरा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र कजरा बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम नहीं होने के कारण बैंक ग्राहकों को पैसे कैश निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं यहां ग्रामीण क्षेत्र में लोग ऑनलाइन बहुत कम ही पैसे लेते हैं, जिस कारण परेशानी और अधिक बढ़ गई है। हालांकि एक प्राइवेट बैंकों के एटीएम बाजार में लगाया गया है,लेकिन उससे सीमित मात्रा में पैसे की निकासी होती है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से राष्ट्रीय कृत बैंकों के एटीएम लगाने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...