चाईबासा, जनवरी 6 -- चाईबासा। जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सदर अस्पताल के मिटिगं हाल में किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ, भारती मिंज के द्वारा किया गया।जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के एएनएम ने भाग लिया। शिविर में खुंटपानी के एमपीडब्ल्यू मो, ज़ावेद खाने ने कुष्ठ उन्मूलन की कइ महत्वपूर्ण जानकारी के साथ कुष्ठ रोग से बचने की जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 322 कुष्ठ रोगियों को उपचार के साथ समय पर दवा खिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 10 नवमबर से 26नवमबर 2025 में एक अभियान चला कर 5653लोगो की जांच की गई थी, जिसमें 112 कुष्ठ रोगी पाया गया था,सभी को दवा दी जा रही है। शिविर में कुष्ठ विभाग के सभी कर्मी भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्...