देवघर, जून 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड कुश्ती टीम के लिए बेदानंद सिंह अखाड़ा के दो पहलवान चयनित हुए हैं। सबैजोर सारठ निवासी नीरज कुमार सिंह एवं सरिता देवी की पुत्री नम्रता भारती (62 किलो) और ताराबाद रिखिया मोहनपुर निवासी विकास मोदी एवं ललिता देवी की पुत्री विद्या कुमारी (54 किलो) ने झारखंड कुश्ती टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस बात की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने कहा कि दोनों का चयन महाराष्ट्र के नागपुर में 20 से 22 जून 2025 तक आयोजित होने वाले अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों पहलवानों ने झारखंड की राजधानी रांची में पिछले सप्ताह आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम में स्थान पक्का हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.