बुलंदशहर, जनवरी 10 -- आंध्र प्रदेश में आयोजित नेशनल कुश्ती ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में खुर्जा की तनु चौहान ने स्वर्ण पदक जीतकर नगर का नाम रोशन किया। नगर पहुंचने पर खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने तनु चौहान को सम्मानित किया। कुश्ती खिलाड़ी तनु चौहान ने बताया 3 जनवरी से 5 जनवरी तक आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कई राज्यों के कुश्ती पहलवान ने हिस्सा लिया। जिसमें तनु चौहान ने 70 किलो भार में स्वर्ण पदक जीता। तनु चौहान के स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुर्जा पहुंचने पर खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने फूल माला पहनाकर और बुक्का का देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बब्बू प्रधान, संजू चौहान, दिनेश ठाकुर, भूरा दशहरा, मनीष कुमार, रघु ठाकुर, सत्येंद्र जादौन, मनीष कुमार, नरेश सोलंकी, ऋषभ पंडित, केशव शर्मा आदि मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.