आजमगढ़, दिसम्बर 25 -- आजमगढ़। नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आईएआरआई नवोन्मेषी किसान कॉन्क्लेव में अजमतगढ़ के कोंठा निवासी प्रगतिशील किसान वंशगोपाल सिंह को सम्मानित किया गया। 23 और 24 दिसंबर को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कृषकों के नवाचारों और तकनीकी से संबंधित परिचर्चा में प्रतिभागिता को लेकर वंशगोपाल को पद्मभूषण राजेंद्र सिंह परोदा ने प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर कृषि निदेशक डॉ. सीएच श्रीनिवास राव, संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ. रविंद्रनाथ पडारिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.