गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद, संवाददाता। सहारनपुर के आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक से तीन जनवरी तक आयोजित हुई राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक झटके। इनमें से कई खिलाड़ी पूर्व में भी पदक जीत चुके हैं। ओरा स्पोर्ट्स क्लब के कोच सुमित शाक्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 12 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। इसमें पांच स्वर्ण,तीन रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...