रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दिल्ली दौरे पर गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की, इस मुलाकात के दौरान झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह भी उपस्थित रहीं। वहीं प्रदेश के नेताओं ने बाद में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक से भी मुलाकात की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...