पीलीभीत, सितम्बर 20 -- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला व शहर कमेटी ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत दी है। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि यह सरकार जनता से चुनी हुई नहीं है। इस बारे में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर पूरे जिले में हस्ताक्षर अभियान की शुरू कर दी गई है। यह अभियान 25 सितंबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। हमारा लोकतंत्र हर वोट की शक्ति पर टिका है। शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। कांग्रेस पत्रक में दी गई मांगों को जनता के समक्ष ले जाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिला महासचिव नरेश शुक्ला, किरनपाल सिंह, बरखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष हरीश कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेश वमा्र, ललौरीखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.