मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चित्रकार डॉ. मुकेश सोना को ओरछा मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय कला महोत्सव में गेस्ट ऑफ ऑनर तथा राजा रवि वर्मा विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारतीय कलाकार संघ द्वारा आयोजित इस समारोह में देश के हर राज्यों से कला की तमाम विधाओं के कलाकार आमंत्रित किए गए थे, जिनमें श्री सोना को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्हें 'गेस्ट ऑफ ऑनर' सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कला शिविर में उनके उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 'राजा रवि वर्मा विशिष्ट पुरस्कार' से नवाजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.