बरेली, नवम्बर 24 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की छात्रा प्रीषा ने बाल गंगाधार कला अकादमी मुंबई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कला महोत्सव में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में नृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अपनी आवाज से मंच को सुरमयी बनाते हुए गायन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार जीता। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि इस प्रकार की प्रतिभाएं विश्वविद्यालय की संस्कृति और सृजनशीलता को नई ऊंचाइयों तक ले जाती हैं। कुलसचिव हरीश चंद, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पांडेय, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. रीना पंत, डॉ. अतुल कटियार ने छात्रा प्रीषा की उज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...