पटना, जनवरी 16 -- बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शताब्दी वर्ष तथा ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (ईस्ट जोन) की स्वर्ण जयंती के मौके पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कर सम्मेलन का आयोजन 17 और 18 जनवरी को होगा। सम्मेलन बिहार चैम्बर के साहू जैन हॉल में होगा, जिसमें देशभर से आयकर और जीएसटी से जुड़े कर सलाहकार, अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित 400 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य कर कानूनों में हो रहे नवीन परिवर्तनों पर गहन विमर्श करना और करदाताओं व पेशेवरों को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना है। मौके पर देश के जाने-माने कर विशेषज्ञ और वक्ता सीए गिरीश आहूजा नए आयकर अधिनियम 2025 और आयकर अधिनियम 1961 का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे। उनके व्याख्यान में विशेष रूप से पूंजीगत लाभ (कैपिटल गेन) तथा आयकर के पुनर्निधारण से जुड़े प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.