लोहरदगा, मई 21 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला कराटे संघ, लोहरदगा की सात बालिका खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तीन स्वर्ण सहित पांच रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। ज्ञात हो कि 16 से 19 मई तक दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में निकिता कुजूर ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक, रूपरानी कुजूर ने एक स्वर्ण और कांस्य पदक, अनिशा उरांव ने एक स्वर्ण पदक, सुलोचना कुमारी ने दो रजत पदक, आर्या सिंह ने एक रजत और कांस्य पदक, चंचल कुमारी ने एक रजत और कांस्य पदक और शना परवीन ने दो कांस्य पदक प्राप्त कर लोहरदगा जिला सहित झारखण्ड राज्य का नाम रौशन किया। डा भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन के चेयरमैन बीके भारत और विधायक ओम प्रकाश मण्डल ने सभी को सम्मानित किया। मौके पर कोच अमित सिंह को स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.