नोएडा, दिसम्बर 2 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय अंतर क्षेत्रीय कराटे प्रतियोगिता में शहर की लड़कियों ने एक स्वर्ण सहित पांच पदक झटके। प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सोमवार को समाप्त हुई। प्रतियोगिता में देशभर के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। नोएडा स्टेडियम की शगुन ने 30 किलोभार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। इससे पहले भी शगुन का कई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा है। प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शगुन के अलावा 45 किलोभार वर्ग में वैष्णवी शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक झटका। 25 किलोभार वर्ग में अराध्या गुप्ता ने भी रजत पदक अपने नाम किया। वहीं 61 किलोभार वर्ग में वाणीश्री प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। 54 किलोभार में दिव्या भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.