पलामू, जनवरी 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। 35 वें जूनियर राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पलामू जिला के जिज्ञासा कुमारी का चयन किया गया है। जिज्ञासा शहर की ब्राइटलैंड स्कूल की छात्रा है। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 3 फरवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होगा। उक्त खिलाड़ी 7 दिन तक रांची के मोराबादी में कैंप में भाग ली थी। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर झारखंड राज्य के लिए चयन किया गया है । जिज्ञासा कुमारी के चयन पर पलामू जिला के लोगों में खुशी की लहर है । जिला सचिव दीपक तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए पलामू से खिलाड़ी का चयन होगा पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ी ने कम संसाधनों में अथक परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। जिले के अन्य खिलाड़ी भी प्रेरणा लेते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.