गाजीपुर, फरवरी 1 -- गाजीपुर। 71वीं राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर लौटे कबड्डी खिलाड़ियों का गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह चैंपियनशिप तेलंगाना के गाची बोवली इंडोर स्टेडियम में 27, 28 और 29 जनवरी को आयोजित हुई थी, जिसमें देश की सभी 29 टीमों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम से गाजीपुर की सोनाली चौहान और अंकिता यादव का चयन हुआ था। प्रतियोगिता के दौरान सोनाली चौहान को अंतिम सात खिलाड़ियों में खेलने का अवसर मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। सोनाली इससे पूर्व भी जूनियर स्तर पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व कर चुकी हैं। खिलाड़ी के सम्मान में जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से उनके प्रशिक्षण स्थल महेशप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.