प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- - लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव के दूसरे दिन में कलाकारों का समागम होगा। एकता महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर न केवल भोजपुरी, भक्ति बल्कि अवधी गीतों की प्रस्तुति भी दिखेगी। लालगंज तहसील इलाके में स्थित पर्यटक स्थली बाबा घुइसरनाथधाम में हर साल महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय महोत्सव होता है। इस बार मंगलवार से शुरू हुआ तीन दिवसीय महोत्सव 26 फरवरी बुधवार और 27 फरवरी गुरुवार तक चलेगा। महोत्सव के सांस्कृतिक मंच बुधवार को मुंबई से आने वाले नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मंच भोजपुरी, भक्ति गीतों से गुलजार होगा। महोत्सव में भोजपुरी स्टार अलका सिंह पहाड़िया के साथ अंजना सिंह व सिनेस्टार रितेश पांडेय शामिल रहेंगे। इसके अलावा रवि त्रिपाठी भी भक्ति गीतों की प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.