लखनऊ, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी ने रविवार को दोपहर इमामबाड़ा से तिरंगा पदयात्रा निकाली। जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ छोटा इमामबाड़ा से रूमी गेट हुसैनाबाद पहुंची। इस दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, हाथों में लहराता तिरंगा और भारत माता की जय, संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ के नारों से गुंज उठा। इस तिरंगा पदयात्रा में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में रूमी गेट पर सामूहिक राष्ट्रगान के साथ तिरंगा पदयात्रा का शांतिपूर्ण समापन किया गया। इस मौके पर प्रदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.