गौरीगंज, जुलाई 25 -- अमेठी। अपना दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी के अमेठी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। व्यापार मंडल के जिला कार्यालय देवीपाटन में व्यापारियों ने उनका स्वागत कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने अमेठी बाईपास दुर्गापुर रोड पर कार्यकर्ताओं की बैठक लिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में सफलता दिलाने के लिए परिश्रम करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में अपना दल के प्रत्याशियों को जीत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...