जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- सुप्रीम कोर्ट की ओर से राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्य के एक किलोमीटर दायरे में खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत विधायक सरयू राय ने किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों के अनुरूप है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। राय ने कहा कि वे लगातार यह मुद्दा उठाते रहे हैं कि जंगल और वन्यजीव अभयारण्य के आसपास खनन न हो, क्योंकि इससे पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ता है और स्थानीय समुदायों का जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने वर्ष 1968 में सारंडा क्षेत्र को सेंक्चुरी घोषित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन वह दस्तावेज वर्षों तक लापता रहा। इस विषय को लेकर उन्होंने विधानसभा में भी कई बार सवाल उठाए, परन्तु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.