गोपालगंज, जनवरी 21 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर यूपी-बिहार बॉर्डर स्थित बलथरी चेकपोस्ट से लेकर डुमरियाघाट पुल के बीच अब ई-रिक्शा सहित धीमी गति से चलने वाले जुगाड़ वाहन और ट्रैक्टर का परिचालन नहीं होगा। सड़क सुरक्षा को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, हाईवे पर वाहनों की गति और सुरक्षा नियमों का पालन करना तथा यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा करना है। जिले में इस निर्णय को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर गुरुवार को होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार सड़क सुरक्षा ऑडिट के दौरान पता चला है कि जिले में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं राष्ट्रीय उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.