कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर देहात। इको पार्क के कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विकास खंड स्तर की मॉडल निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता रहे 5-5 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय करचल के कक्षा-7 के छात्र आकाश ने नदी की गंदगी साफ करने वाली नाव बनाकर प्रथम, किशुनपुर की छात्रा कीर्ति चौहान ने आपातकालीन सड़क का मॉडल बनाकर दूसरा व गौर अमरौधा के अनस ने उत्सर्जन तंत्र बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय नेपलापुर संदलपुर के विनय प्रताप सिंह ने फसल बचाव तंत्र बनाकर चौथा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर डेरापुर के सुयश ने उपग्रह संचार तंत्र बनाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। निर्णायक समिति में जीजीआईसी प्राचार्य कामिनी पाल, डायट से प्रवक्ता विपिन कुमार शांत, डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.