बहराइच, फरवरी 9 -- बहराइच, संवाददाता। राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत बच्चों में वैज्ञानिक जागरूकता व खोज प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को शहर के कपूरथला में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नंद तथा सचिव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ 5-5 चयनित प्रतिभागी बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विज्ञान विषय से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से प्रतियोगिता कराई गयी। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अजय उच्च प्राथमिक विद्यालय वैवाही, ऋषभ कश्यप उच्च प्राथमिक विद्यालय शरद पारा, विवेक मिश्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय झाला तरहर, मेराजुन निशा ...