सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र जोगिया में शनिवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड स्तर पर चयनित 70 बच्चों ने अपना माडल बनाया और क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा राकेट लांचर, दिन रात का घटित होना,निपुण रोबोट, वाटर प्योरीफायर , उड़नखटोला सहित कई नवाचारी और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए गए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच विजेताओं को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम राउंड में प्रत्येक टीम से पांच...