संतकबीरनगर, दिसम्बर 7 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी सांथा परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक में 40 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 120 विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभा दिखाने वाले मेधावियों को जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बीईओ गरिमा यादव ने कहा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का मूल उद्देश्य कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। पहले प्रत्येक उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन उत्कृष्ट विद्यार्थियों का प्रधानाध्यापकों ने चयन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.