बागपत, फरवरी 1 -- बागपत। बागपत के हमीदबाद उर्फ नया गांव में राष्ट्रीय आर्य वीर दल की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें आगामी 13 फरवरी को आदर्श नंगला गांव के एमडी इंटरनेशनल स्कूल में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जिले के लगभग बीस विद्यालयों में राष्ट्रीय आर्य वीर दल के प्रशिक्षकों द्वारा व्यायाम, योग एवं चरित्र निर्माण का विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता आचार्य धर्मवीर सिंह आर्य ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष भारत आर्य व जिला मंत्री योगेंद्र आर्य आदि पदाधिकारी व व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...