अररिया, फरवरी 14 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में राज्य सरकार के विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र छात्राओं से राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहा है। विद्यार्थी 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। 5 से 8 मार्च तक ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 मार्च को विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...