बेगुसराय, दिसम्बर 24 -- नावकोठी, निज संवाददाता। राष्ट्रीय आय सह निर्धनता छात्रवृत्ति परीक्षा के पूर्व एक अभ्यास परीक्षा का आयोजन एपीएस मिडिल स्कूल नावकोठी में बुधवार को किया गया ।इस परीक्षा में विभिन्न मिडिल स्कूल के अष्टम कक्षा में अध्ययनरत 77 बच्चे शामिल हुए। इसकी जानकारी चिह्नित परीक्षा केंद्र के केन्द्राधीक्षक राजेश कुमार ने दी । उन्होंने बताया कि इस परीक्षा का केन्द्र इसी विद्यालय को बनाया गया है तथा इस परीक्षा में नावकोठी के विभिन्न मिडिल स्कूलों के 95 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। इसमें 77 बच्चों ने हिस्सा लिया तथा 17 बच्चे अनुपस्थित हो गए।शिक्षा विभाग की इस पहल की सराहना शिक्षकों ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...