सुपौल, फरवरी 1 -- सुपौल, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय आयोजनों पर स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के ग्रैंड पैरेंट्स (दादा-दादी) को स्कूल बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पीढ़ी-दर-पीढ़ी संबंधों में आए बदलाव तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को लेकर स्कूल प्रबंधन उनसे संवाद भी करेगा। इसको लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से गाइडलाइन जारी किया गया है। दरअसल, इसका उद्देश्य एकल परिवारों के बच्चों को अपनी पुरानी पीढ़ियों तथा दादा-दादी के प्रति बच्चों में भावनात्मक संबंधों को बेहतर कर उनमें दादा-दादी के प्रति आदर तथा संस्कार को बढ़ावा देना है। यह आयोजन स्कूलों में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) की सिफारिशों के अनुसरण में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से किया जाएगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा न...