बोकारो, नवम्बर 17 -- राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत सोमवार को पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत सचिवालय परिसर में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी शिव शंकर पांडेय के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विशेष कर वृद्धजनों के हड्डी रोग इलाज के लिए यह शिविर लगी। जिला संयुक्त औषधालय बोकारो डॉ नेहा सिंह एवं जिला नोडल पदाधिकारी डॉ एके सिंह ने जानकारी देते बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत सभी पंचायतों में वयोवृद्ध के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में 300 सौ से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया। ओरदाना चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रुचिका कुमारी, डॉ प्रमिला कुमारी, योगा प्रशिक्षक शंकर रजवार, कर्मचारी, सुधा देवी, सुमति देवी, रीना देवी, दुलारी देवी, फुटू देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...