पटना, फरवरी 11 -- भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य गुरुवार को राष्ट्रीय आम हड़ताल में सड़क पर उतरेंगे। चार श्रम कोड समेत केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रीय आम हड़ताल का आयोजन होगा। बुधवार को पार्टी के मीडिया प्रभारी कुमार परवेज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुद्ध स्मृति पार्क से आयोजित होने वाली सभा में पार्टी नेता शामिल होंगे। वहीं से जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस का नेतृत्व दीपांकर भट्टाचार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि भाकपा-माले चार श्रम कोड को मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला मानती है। ये कोड स्थायी रोजगार, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और ट्रेड यूनियन अधिकारों को कमजोर करते हैं तथा कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में मजदूरों, खेतिहर मजदूरों, ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.