प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज। करछना के भड़ेवरा गांव में बीते 29 जून को हुए उपद्रव व पुलिस की कार्रवाई से नाराज डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के संस्थापक व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामबृज ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को ज्ञापन भेजा है। रजिस्टर्ड डाक और मेल से भेजे गए ज्ञापन में निर्दोष, बेकसूर लोगों की रिहाई की मांग रखी है। ज्ञापन में कहा है कि पुलिस बेकसूर लोगों को रिहा करे और दलितों पर अत्याचार रोके। जिससे उनका शासन पर भरोसा बना रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.