रांची, मार्च 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने सोमवार को बेड़ो प्रखंड स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय बारीडीह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की स्थिति गोशाला से भी बदतर है। कक्षा तीन में एक भी बच्चे नहीं हैं जो चिंताजनक है। यहां सभी सिस्टम फेल है। सुदूरवर्ती इलाकों से आकर मन में उच्च शिक्षा अर्जित करने की मंशा रखनेवाले विद्यार्थियों को यहां समुचित शिक्षा और सुविधा नहीं मिल रही है। बच्चे डरे सहमे हैं। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और सुविधा का प्रतीक यह विद्यालय खुद बदहाल है। वह किचन में दुर्गंध देखकर भड़क गईं और नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को इसकी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मैं राज्य सरकार को एक पत्र लिखूंगी। साथ ही सरकार से इसे किराये का मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.