बस्ती, मई 21 -- बस्ती। जिले के पीएमश्री प्राइमरी विद्यालय मूड़घाट के प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने देश भर के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए नेशनल मेंटर बनाया है। भारत सरकार द्वारा एनईपी 2020 के अंतर्गत गठित नेशनल मेंटर मिशन के लिए विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली ने पत्र जारी किया है। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है। अब इस दायित्व के साथ देशभर के शिक्षक साथियों से जुड़कर बहुत सी नई चीजें सीखने सिखाने का अवसर मिलेगा। एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ल, बीएसए अनूप तिवारी, बीईओ सदर विनोद त्रिपाठी सहित विभिन्न शिक्षकों ने बधाई दी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.