हापुड़, अक्टूबर 8 -- पिलखुवा। नगर में मंगलवार को नागरिक चेतना पार्टी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस त्रिवेदी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने उनके जीवन आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के प्रथम कवि थे। जिन्होंने समाज को ज्ञान, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके द्वारा रचित रामायण आज भी समाज को मर्यादा और मानवता का संदेश देती है। एस त्रिवेदी ने कहा कि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करती है। इस मौके पर अमित दक्ष, विवेक शर्मा, मनोज सैनी, अनील सैनी, सुरेश कुमार, आकाश वर्मा सहित पार्टी के कई सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.