गंगापार, फरवरी 2 -- भारतीय राष्ट्रीय वैश्य महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद गुप्ता की अगुवाई में असहायों को कंबल वितरित किया गया। बीडी सेंट्रल एकेडमी स्कूल खानपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद रहे मेवालाल गुप्ता, मूलचन्द्र, अंजनी ने कहाकि भारतीय राष्ट्रीय वैश्य महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में अब तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामाजिक कार्यो में गरीबों को गर्म कपड़े व कंबल देकर राहत प्रदान की गई है। दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य संस्था के द्वारा असहायों व जरूरत मंदों को समय-समय पर मदद करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...