गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सूबे में राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। रविवार को सपाइयों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धमकी दिए जाने का जोरदार विरोध किया। इस दौरान सपाइयों ने लखीमपुर खीरी निवासी अमरेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यह तहरीर अधिवक्ता मनोज यादव और यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मो. आजम लारी के नेतृत्व में सपाइयों ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को आगरा से समाचार चैनलों के माध्यम से वीडियो वायरल हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धमकी दी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि लखीमपुर खीरी निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने यह धमकी दी है। इस आधार पर उनके खिलाफ तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.