सहरसा, फरवरी 17 -- सहरसा। भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ शशिशेखर झा ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदभार ग्रहण के बाद बिहार आगमन पर पटना स्थित आवास पर भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवीन जी का सौम्य व्यक्तित्व, मृदुभाषी स्वभाव, स्पष्ट सोच और संगठनात्मक दक्षता उन्हें एक मजबूत नेता बनाती है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक सशक्तिकरण के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को अवश्य छुएगी।उनके नेतृत्व और सानिध्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा में कार्य करने का अवसर मिला। उनके मार्गदर्शन में काम करते हुए संगठन की बारीकियों को समझने और कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ने का मौका मिला। आज पार्टी के सर्वोच्च दायित्व पर आसीन होना हम सभी के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...