औरंगाबाद, दिसम्बर 21 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन 23 दिसंबर को नई दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। इसको लेकर औरंगाबाद वासियों में अपार हर्ष का माहौल है। उनके पटना आगमन पर स्वागत करने एवं बधाई देने के लिए औरंगाबाद से भारी संख्या में लोग राजधानी पहुंचेंगे। भाजपा के औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नितिन नवीन का औरंगाबाद से काफी पुराना रिश्ता है। औरंगाबाद शहर में ही उनकी ननिहाल है। इससे औरंगाबाद के लोगों की खुशी दो गुनी हो गई है। नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद औरंगाबाद के लोगों को डबल इंजन की सरकार से काफी उम्मीदें हैं। उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब वह बिहार में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.