दरभंगा, जुलाई 13 -- दरभंगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का जन्म दिन रालोजपा दरभंगा जिला कार्यालय सोती लाईन में शनिवार को केक काटकर मनाया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष गगन कुमार झा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में दलित सेना के जिला अध्यक्ष राजकुमार पासवान, महिला जिला अध्यक्ष सरोजनी देवी, अमन चौधरी, मनीष चौधरी, अक्षय कुमार सिंह, गगन चौधरी, जिला प्रधान महासचिव सरोज पासवान, रोहित मिश्रा, रंजन कुमार यादव, रवि कुमार, लालू, गौतम कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...