पूर्णिया, जनवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्माइल अहमद अररिया के कैरियर गाइड स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पूर्णिया संगठन कार्यसमिति के सभी सदस्य आमंत्रित किये गये है । जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिन्हा ने इस संदर्भ में दिशा निर्देश देते हुए जिला सचिव को स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला सचिव सह जिला प्रवक्ता राजेश कुमार झा ने बताया कि 9 जनवरी को वंदे मातरम ट्रेन से संध्या 5 बजे कटिहार जंक्शन पर आगमन होगा, जिसमे कटिहार, पूर्णिया व अररिया के संगठन के वरीय पदाधिकारी स्टेशन पर स्वागत करेंगे । इसके बाद 10 जनवरी को अररिया से लौटने के क्रम में जलालगढ़ स्थित ताबह इंटरनेशनल स्कूल जलालगढ़ पूर्णिया में पूर्णिया संग...