रांची, मार्च 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित अखिल भारतीय दर्शन परिषद का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में देशभर से 600 से अधिक प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने भाग लिया। अधिवेशन में 20 पुरस्कार दिए गए और 5 ग्रंथ और उनके लेखकों को भी पुरस्कृत किया गया। समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो रजनीश कुमार शुक्ल उपस्थित थे। मौके पर अखिल भारतीय दर्शन परिषद के अध्यक्ष प्रो जटाशंकर, सचिव प्रो जेएस दूबे, पूर्व अध्यक्ष प्रो आरसी सिन्हा, प्रो पूनम सिंह और स्थानीय सचिव डॉ अजय कुमार, डॉ सविता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.