घाटशिला, फरवरी 2 -- घाटशिला। संवाददाता अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 2024 -26 का राष्ट्रीय अधिवेशन बहुत सुंदर और व्यवस्थित तरीके से ओडिसा के बालासोर में हरित जगन्नाथ के रूप में सम्पन्न हुआ । राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख अनीता अग्रवाल घाटशिला झारखंड को उनके दो वर्षों के कार्यकाल के लिए पुरस्कृत किया गया । 2026-28 की कमेटी में उनको राष्ट्रीय आंचल प्रमुख का पदभार सौंपा गया । साथ ही घाटशिला शाखा को उनके बाल उत्थान सेवा कार्य हेतु पुरस्कार प्रदान किया गया । अधिवेशन में घाटशिला से राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख अनीता अग्रवाल, अध्यक्ष सिंपल अग्रवाल, मीना गोयल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । जानकारी के अनुसार घाटशिला शाखा से राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख अनीता अग्रवाल, अधयक्ष सिंपल अग्रवाल एवं मीना गोयल ने दो दिवसीय अधिवेशन में भा...